फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सीनियर सहायक ललित कुमार की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के सीनियर सहायक ललित कुमार जिंदल (45) का शनिवार सुबह पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कोरोना से निधन हो गया। वह विभाग के हेडऑफिस चंडीगढ़ में तैनात थे और कुछ दिनों से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनके परिवार में बुजुर्ग पिता कृष्ण लाल, माता कमला देवी, पत्नी, बेटी व बेटा हैं। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार को राजपुरा रोड स्थित बीर जी श्मशानघाट में किया गया।
विज्ञापन

ललित जिंदल के देहांत पर विभाग के सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरेक्टर अनिनदित्ता मित्रा, एडिशनल सचिव सेनू दुग्गल और एडिशनल डायरेक्टर उपिंदर सिंह लांबा समेत अन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। गुरकिरत किरपाल सिंह ने ललित कुमार के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक प्रतिबद्ध कर्मचारी थे, जिन्होंने हर विभागीय काम को इमानदारी व मेहनत से किया। विभाग डायरेक्टर अनिनदित्ता मित्रा ने कहा कि ललित कुमार दूसरों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते थे। गौरतलब है कि ललित कुमार जिंदल ने अप्रैल 1998 में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में अपनी सेवा की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें