फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जिले में आक्सीजन ऑन व्हील सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड के लगातार बढ़ रहे केसों के मद्देनजर जिले के अस्पतालों में आक्सीजन की कोई कमी न आए, इसके लिए शनिवार को प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन ऑन व्हील सेवा शुरू की गई। इस पहल के तहत अगर किसी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल को आपातकालीन हालत में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी तो वहां तुरंत ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। यह सेवार 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

डीसी कुमार अमित ने कहा कि पटियाला के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इमरजेंसी में किसी भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में आक्सीजन पहुंचाने के लिए रिजर्व आक्सीजन सिलिंडरों का प्रबंध किया गया है, वहीं समय पर आक्सीजन पहुंचाने के लिए आक्सीजन ऑन व्हील सेवा शुरू की गई है। ताकि जिले में आक्सीजन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या का तुरंत हल किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि वह सभी कोविड गाइडलाइंस का पालन करें और जैसे ही कोई कोविड संबंधी लक्षण दिखें तो तुरंत टेस्ट जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें