फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों की कमी, गांववासियों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Wed, 18 May 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
School - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिले के गांव गोबिंदगढ़ खोखर के सरकारी स्कूल में अध्यापकों की कमी से खफा हुए गांववासियों ने स्कूल को ताला लगा दिया और मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर स्कूल कमेटी सदस्य महिंदर सिंह बंगा और मजदूर नेता रोही राम ने कहा कि अध्यापकों की कमी की वजह से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। अध्यापकों की कमी को लेकर वह कई बार शिक्षा अधिकारियों से मिल चुके हैं किंतु किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इससे मजबूर होकर गांववासियों को स्कूल को ताला लगाने जैसा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल में बारह पद हैं जिनमें से पांच रिक्त पड़े हैं। पांच लेक्चरारों में से चार से ही काम चलाया जा रहा है। इसके अलावा दर्जा चार के सभी पद रिक्त पड़े हुए हैं। इस मौके पर पहुंचे तहसीलदार रमेश कुमार ने धरनाकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन धरनाकारी अपनी जिद पर अड़े हुए थे कि अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाए। इसके बाद जिला शिक्षा विभाग के डिप्टी अधिकारी इंदू सिमक ने धरनाकारियों को आश्वासन दिलाया कि एक सप्ताह में रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों की व्यवस्था कर दी जाएगी। इसके बाद धरनाकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर सतनाम सिंह खोखर, किसान नेता बिक्कर सिंह, भिंदर सिंह, गुरप्रीत, कुलदीप सिंह, धर्मजीत सिंह, राज सिंह, किरनपाल कौर, मूर्ति कौर, हंसा सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें