तैयारियों को लेकर गांव-गांव बैठकें
शंभू व खनौरी बॉर्डरों पर 26 नवंबर और छह दिसंबर के कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने कहा कि जत्थेबंदियों के नुमाइंदे गांव-गांव जाकर बैठकें करके किसानों को बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। हर गांव से तीन से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लाने को कहा जा रहा है ताकि ज्यादा इकट्ठ करके केंद्र पर दबाव बनाया जा सके।
आमरण अनशन का सिलसिला टूटेगा नहीं
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 26 नवंबर को वह खन्नौरी बाॅर्डर पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। अगर इस दौरान उनकी शहादत होती है, तो किसानों की मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। साथ ही आमरण अनशन का सिलसिला भी नहीं टूटेगा, उनकी जगह अन्य किसान नेता अनशन पर बैठ जाएगा। अगर दूसरा किसान नेता भी शहीद हुआ, तो फिर तीसरे को बिठाया जाएगा। इसी तरह से यह सिलसिला जारी रखा जाएगा।