फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिम जत्थेबंदियों ने डीसी दफ्तर घेरा

Tue, 05 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ के डीसी दफ्तर का घेराव करती मुलाज‌िम जत्थेबं‌द‌ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में प्रदर्शन करने वाले फारिग शिक्षा वालंटियरों पर केस दर्ज कर जेल भेजने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के अलावा मुलाजिम जत्थेबंदियों ने महाराजा रणजीत सिंह बाग में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद डीसी दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रर्दशनकारियों को मिनी सचिवालय के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। इसके बाद  गेट पर भी  दो घंटे प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खेरा ने कहा ने पंजाब नौजवान रोजगार ढूंढ रहा है। पचास हजार नौजवान विदेशों में बस गया है। प्रदेश सरकार युवकों को रोजगार नहीं दे सकी है। सरकार हर मोर्च पर फेल हो गई है। कर्मचारी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए झूठे पर्चे दर्ज कर जेल भेज रही है। चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।  इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव राणा केपी सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रमेश दत्त शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान सुखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह सैनी, जेटीयू नेता गुप्रीत सिंह हीरा, गुरनेब सिंह जेतेवाल आदि ने संबोधन किया बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, एडवोकेट एपीएस बावा, इंटक के प्रांतीय नेता सुखदेव सिंह, पोमी सोनी, पूर्व एसजीपीसी सदस्य जरनैल सिंह औलख, आम आदमी पार्टी के नेता गुरमेल सिंह बाड़ा, वकील दिनेश चड्डा, भाग सिंह मदान मौजूद रहे। 

मेरे बेटे का क्या कसूर 
फारिग शिक्षा वालंटियर रजनीश ने पुलिस से पूछा कि उसके दो साल के बेटे का क्या कसूर था जो पिटाई करते समय उस पर भी रहम न किया। रजनीश ने पत्रकारों को बताया कि रविवार देर शाम जब पुलिस मिनी सचिवालय के सामने चल रहे उनके धरने पर पहुंची तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिस ने शिक्षा वालंटियरों को करंट लगाया और सड़क पर घसीटा। इस दौरान उसका दो साल का बेटा गुदित्त भी वहीं पर था। पउसके बेटे के शरीर पर कई चोटें आई। जब उनके पति गुरमीत सिंह ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने में ले गई ओर हवालात में बंद कर दिया जब कि उसका बेटा गुरदित्त थाने में रोता रहा। पुलिस न तो उसके बेटे को हवालात में आने दे रही थी ओर न ही उसे हवालात से बाहर जाने दे रही थी। रात 10 बजे के करीब जब उसका बेटा गुरदित्त सिंह काफी रोने लगा तो पुलिस ने उन्हें थाने से भेज दिया। रजनीश ने कहा कि  ऐसा व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ वह कार्रवाई करेगी।वालंटियर वंदना ने भी बताया कि पुलिस ने उन्हें भी करंट लगाया। एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक ऐसी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी बात सामने आ रही है तो वह जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें