फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून के रिश्तों में जायदाद तब्दीली की फीस खत्म: रखड़ा

Mon, 04 Apr 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
सुरजीत सिंह रखड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से खून के रिश्तों में जायदाद तबदील कराने के लिए अष्टाम और रजिस्ट्रेशन फीस माफ करने के फैसले से अब तक जिले के 12401 परिवारों को लाभ पहुंचा है। इससे जमीन-जायदादों संबंधी होने वाले पारिवारिक झगड़े भी खत्म होंगे। यह विचार कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से राज्य के लोगों को जायदाद की मालिकी तब्दील करने पर अदा की जाने वाली रजिस्ट्रेशन फीस, सामाजिक सुरक्षा फंड, सामाजिक बुनियादी ढांचा फंड और स्टांप ड्यूटी से बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद जिले में नवंबर 2015 में 1161, दिसंबर में 3451, जनवरी 2016 में 2821, फरवरी 2016 में 2616, मार्च 2016 में 2352 व्यक्तियों ने खून के रिश्ते में अपनी जमीन, मकान, जायदाद की तबादला मलकीयत कराई है। पटियाला तहसील में अब तक 4859, सब तहसील दूधनसाधां में 533, राजपुरा तहसील में 2055, सब तहसील घन्नौर में 645, समाना तहसील में 1463, तहसील पातड़ां में 1188, नाभा में 1465, सब तहसील भादसों में 193 परिवारों की ओर से अपनी जमीन/जायदाद की बिना किसी स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस के तब्दील मलकीयत कराई है। इससे 31 मार्च 2016 तक सरकार की इस स्कीम का पटियाला में 12401 के करीब परिवार लाभ उठा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें