फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडब्ल्यू के जेई की मौत, हंगामा

Mon, 03 Mar 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, पटियाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएमडब्ल्यू वर्कशाप के एक जेई की मौत को लेकर साथी मुलाजिमों ने सोमवार दोपहर हंगामा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुलाजिमों ने डीएमडब्लयू दफ्तर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर धरना दिया, जिस वजह से रेल गाड़ियों की आवाजाही काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


मुलाजिमों ने आरोप लगाया कि जेई को उसके अधिकारियों की ओर से बेवजह परेशान किया जा रहा था। इस से वह काफी मानसिक तनाव में था और  इसी वजह से ब्रेन हैमरेज से उसकी मौत हो गई।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डीएमडब्ल्यू वर्कशाप के मुलाजिमों ने दफ्तर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर धरना देना शुरू कर दिया और यह दोपहर बाद करीब तीन बजेतक चला।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सदर थाना इंचार्ज चरनजीव लांबा ने बताया कि डीएमडब्लयू वर्कशाप में प्रमोद कुमार (50) निवासी विजय नगर बतौर जेई तैनात था। आरोप है कि प्रमोद कुमार को उसके अधिकारी बिना किसी वजह के काफी परेशान कर रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में था और शनिवार को इसी वजह से उसे ब्रेन हैमरेज हुआ। उसे अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

मुलाजिमों की मांग है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया जाए। इस मामले को रेलवे के उच्चाधिकारियों की ओर से देखा जा रहा है। दोपहर बाद तीन बजे धरना खुलवा कर हालात को सामान्य किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें