पंजाबी यूनिवर्सिटी में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा की ओर से मॉडल स्कूल का नींव पत्थर रखने के खिलाफ जमीन बचाओ संघर्ष कमेटी के बैनर तले रविवार को विद्यार्थियों ने रोष प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सरकार को यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से स्कूल के लिए जमीन देने संबंधी किए समझौते को सार्वजनिक करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न होने पर चार मार्च से वीसी दफ्तर के आगे भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया।
छात्र नेताओं सतवंत सिंह, अमरजीत सिंह, अमनदीप सिंह, गुरमीत कौर आदि ने कहा कि जानबूझ कर रविवार को छुट्टी वाले दिन मॉडल स्कूल का नींव पत्थर रखा गया, जिससे स्टूडेंट्स जत्थेबंदियों को पता न चले, जो पिछले लंबे समय से यूनिवर्सिटी की ओर से सरकार को स्कूल के लिए जमीन देने का विरोध कर रही हैं।
नींव पत्थर रखे जाने के कुछ समय बाद जैसे ही स्टूडेंट्स को इस बारे पता चला, तो उन्होंने नींव पत्थर वाली जगह पर जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसका विरोध किया।