मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर के बाद रोपड़ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। इसी तरह लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री,पटियाला 9.7 डिग्री, गुरदासपुर 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते बढ़ती ठंड ने अपना अहसास कराना शुरू कर दिया है। पंजाब में मंगलवार को सबसे कम 5.7 डिग्री तापमान के साथ जालंधर सबसे ठंडा रहा, जबकि समराला में सबसे अधिक 28.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर के बाद रोपड़ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। इसी तरह लुधियाना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री,पटियाला 9.7 डिग्री, गुरदासपुर 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। कई शहरों में अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का 25.7, होशियारपुर 26.4, मोहाली 26.4, पटियाला 25.8 और रोपड़ का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा।