फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर ने लुधियाना को हराकर टीम चैंपियनशिप जीती

Sat, 07 Nov 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलो ग्राउंड के श्री गुरु तेग बहादुर इंडोर कांप्लेक्स में आयोजित सीनियर इंटर जिला और पंजाब राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप के इंटर जिला मुकाबलों में जालंधर ने लुधियाना को हराकर खिताबी जीत हासिल कर ली है। व्यक्तिगत मुकाबलों में मिक्सड डबल में जालंधर के कशिश शर्मा व दीपाशा जोशी विजेता रहे।
विज्ञापन


महिलाओं के डबल मुकाबले में पटियाला के नैंसी टंडन और वंशिका टंडन विजेता रहीं। एकल मुकाबले में जालंधर की खिलाड़ी दीपाशा जोशी व डबल मुकाबले में अमृतसर के मयंक बहल व जसवदिंर सिंह की जोड़ी ने जीत हासिल की। एकल मुकाबले में अमृतसर का खिलाड़ी मयंक बहल विजेता रहा।

चैंपियनशिप के समापन के मौके पर विजेताओं को पुरस्कार बांटने की रस्म कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने अदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बुलंदियां हासिल करने के लिए दृढ़ इरादे, मेहनत और लगन के साथ किया गया काम, सफलता जरूर दिलाता है।
विज्ञापन


हरेक व्यक्ति को लक्ष्य तय करके काम में जुटे रहना चाहिए। इस मौके पर जाने-माने कबड्डी खिलाड़ी विजयदीप, पंजाब कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता, रजिंदर कलसी, एसडीएम गुरपाल सिंह चहल, विनोद वतराना, योगिता शर्मा, जसविंदर सिंह चीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें