फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा: दबिश से पहले छापे की सूचना हुई लीक, पुलिस पहुंची तो सिर्फ खाली ड्रम मिले

Mon, 03 Aug 2020 12:17 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

राजपुरा में पटियाला-चंडीगढ़ बाईपास रोड स्थित दो ढाबों पर रविवार की सुबह पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान कोई गैरकानूनी सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने दोनों ढाबों से दर्जनों खाली ड्रम कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि छापे की सूचना लीक होने पर गैरकानूनी सामग्री हटा दी गई थी।

विज्ञापन


अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर के बटाला में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोग मौत का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब की आपूर्ति करने वाले आरोपियों के तार राजपुरा से जुड़े हैं। बाईपास स्थित कुछ ढाबों में यह गोरखधंधा चलता है। पुलिस टीमों ने शनिवार राजपुरा सब डिवीजन के कुछ ढाबों के अलावा अन्य स्थानों पर छापे मारकर लाहन बरामद करने का दावा किया था।

इस कड़ी में रविवार सुबह पुलिस ने पटियाला-चंडीगढ़ बाईपास पर स्थित दो ढाबों पर छापे मारे। पुलिस ने दोनों ढाबों से दर्जनों खाली ड्रम जब्त किए हैं।। सूत्रों का कहना है कि छापे से पूर्व किसी ने सूचना लीक कर दी, जिसके चलते ड्रम खाली कर दिए गए हैं। सवाल उठता है कि आखिर दर्जनों खाली ड्रम किस उद्देश्य के लिए रखे थे।
विज्ञापन


ड्रम खाली थे तो पुलिस ने जब्त क्यों किया। सिटी थाना के एसएचओ बलविंद्र सिंह ने सूचना लीक होने को गलत बताते हुए कहा कि रूटीन चेकिंग के चलते ढाबों पर छापे मारे गए। खाली ड्रम उनके इस्तेमाल योग्य नहीं होने पर कब्जे में ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें