फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में एक ही दिन आए 614 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला जिले में मंगलवार को एक ही दिन में 614 नए पाजिटिव केस सामने आए और 16 कोविड मरीजों की मौत हो गई। उधर, सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भी पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना कारण 38 मरीजों की मौत हो गई। इनमें पटियाला जिले समेत पंजाब के अन्य जिलों व बाहरी राज्यों के भी मरीज शामिल है। जबकि एक ही दिन में 70 से ज्यादा नए कोविड मरीज भी राजिंदरा में दाखिल हुए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. सतिंदर सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों पर ज्यादा मार की है। ऐसे में अगर लोगों को इससे बचना है, तो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ डबल मास्क पहनने की आदत डालनी होगी। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
डीसी कुमार अमित ने मंगलवार को जिले में किसी भी आपातकालीन स्थिति के मौके पर कोविड मरीजों को आक्सीजन की सप्लाई देने के सभी प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने राजपुरा स्थित जलन गैस कंपनी के आक्सीजन प्लांट का दौरा किया। कंपनी के एमडी के साथ मीटिंग करके तरल मेडिकल आक्सीजन के स्टाक व उत्पादन का जायजा लिया। साथ ही बताया कि जिले में आक्सीजन की सप्लाई पर निगरानी के लिए जिला कंट्रोल रूम स्थापित किये गए है। इसके अलावा सप्लाई नियंत्रण करने व इसका मुआयना करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें