फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर बवाल : कोरोना मरीज की गई जान तो परिजनों ने किया हंगामा, बोले- सुबह तक मां बिल्कुल ठीक थी लेकिन...

Tue, 04 May 2021 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है । उन्होंने मरीज के परिजनों के सारे आरोपों का खंडन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला स्थित सरकारी राजिंदरा अस्पताल में सोमवार दोपहर एक कोविड मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने जोरदार हंगामा कर दिया। परिजनों ने मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने और वार्ड में मरीजों को घटिया क्वालिटी का खाना देने का आरोप लगाया। इस दौरान भड़के परिजनों ने मरीजों के लिए खाना लेकर आई गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी। 

विज्ञापन


आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एचएस रेखी ने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है । उन्होंने मरीज के परिजनों के सारे आरोपों का खंडन किया।

जानकारी के मुताबिक राजिंदरा के कोविड वार्ड में सोमवार को मंडी गोबिंदगढ़ की एक महिला बलवीर कौर की मौत हो गई । महिला के लड़के संजू और अरुण कुमार ने बताया कि सुबह तक उनकी माता बिल्कुल ठीक थी। ऑक्सीजन लेवल भी ठीक था लेकिन कुछ मिनटों बाद माता की मौत की सूचना मिली। 
विज्ञापन


महिला के परिजनों और अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर कोविड मरीजों के इलाज में लापरवाही बरत रहे हैं। ऊपर से मरीजों को जो खाना प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है, वह बेहद घटिया गुणवत्ता का है। परिजनों ने कोविड मरीजों के लिए खाना देने आई गाड़ी रोक ली, जिसमें से खाने की प्लेट निकालकर उन्होंने मीडिया को दिखाया और कहा कि अगर यह खाना बढ़िया है तो फिर यह खाना डॉक्टर और सरकार के नुमाइंदे भी एक दिन खाकर दिखाएं।

 उन्होंने इलाज में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों के तीमारदारों ने आरोप लगाया कि उनके मरीज पीने के पानी को भी तरस रहे हैं। खाने की कोई चीज दो तो उन तक पहुंचाई नहीं जाती।

कोविड वार्ड में लगाए जाएं सीसीटीवी कैमरे : आप
इस सारे हंगामे के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंदन गोगिया ने मांग की है कि कोरोना के इलाज को लेकर लोगों का पंजाब सरकार से भरोसा उठता जा रहा है। इस भरोसे को बहाल करने के लिए कोरोना वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और बाहर बड़ी-बड़ी एलईडी लगाई जाएं, ताकि परिजन अपने रिश्तेदारों का इलाज लाइव देख सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें