फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को सैलून में काम करने से रोकता था, नहीं मानी तो गला घोटकर किया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा की बौड़ां गेट कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोटकर कत्ल कर दिया। बाद में खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

नाभा थाना कोतवाली से मामले के जांच अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान अंजू (26)के तौर पर हुई है। जो नाभा के बौड़ां गेट के रहने वाले हरप्रीत सिंह साथ ब्याही थी। दोनों के एक छोटी बच्ची भी है। दोनों पति-पत्नी में पिछले कुछ समय से काफी लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।
दरअसल अंजू एक लड़के के सैलून में काम करती थी, जिसे लेकर हरप्रीत सिंह को एतराज था और वह चाहता था कि उसकी पत्नी वहां काम न करे। लेकिन अंजू मानती नहीं थी। इसी बात को लेकर सोमवार रात भी दोनों में काफी झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों सो गए, लेकिन तड़के फिर से दोनों पति-पत्नी में इसी बात को लेकर दोबारा लड़ाई हो गई।
विज्ञापन

इसी बीच गुस्से में लाल हरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी अंजू का गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अपना गुनाह भी कबूल कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें