फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगनलस और ईएमई की टीम हाकी टूर्नामेंट के फाइनल में

Wed, 30 Mar 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
विज्ञापन
रोपड़ में चल रही हाकी प्रत‌ियोग‌िता में जोर आजमाइश करते ख‌िलाड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
28वें दशमेश हॉक्स आल इंडिया हाकी फेस्टिवल के चौथे दिन सेमीफाइनल मैच हुए। इन मुकाबलों में इलेक्ट्रानिकस और मेकैनिकल इंजीनियर (ईएमई) टीम ने आईटीबीपी को और सिगनलस ने जालंधर इलेवन को  हराया।  सेमीफाइनल का पहला मुकाबला भारतीय आईटीबीपी और ईएमई की टीमें के बीच खेला गया। मैच के दसवें मिनट ईएमई के खिलाड़ी सैलमन ने पेनाल्टी कार्नर से पहला गोल दागा। इसी खिलाड़ी ने मैच के 29वें मिनट में गोल कर टीम को 2 -0 की लीड दिलाई। मैच के दूसरे हिस्से 37वें मिनट में ईएमई के खिलाड़ी मनदीप सिंह (सीनियर) ने गोल किया। सैलमन ने मैच के 57वें मिनट में अपना तीसरा गोल कर टीम 4 -0 की लीड दिला दी। पहला सेमीफाइनल मुकाबला ईएमई ने 4 -0 से जीत लिया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सिगनलस और जालंधर इलेवन के बीच खेला गया। दोनों ही टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ के 39वें मिंट में सिगनलस के खिलाड़ी जी दास ने  गोल कर अपनी टीम को 1 -0 की लीड दिला दी। मैच खत्म होने तक जालंधर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान राहुल गुप्ता पी.सी.एस, डायरैक्टर खेल पंजाब, गुरशरन सिंह आई.पी.एस, डी.आई.जी रोपड़ ने इस सेमीफाइनल मुकाबले पर बतौर मुख्य मेहमान सिरकत की।इस मौके पर हॉक्स क्लब के प्रधान मोहनलाल चौपड़ा, गुरदीप सिंह (डी.पी), निगम मेहता, प्रिसिपल जगतार सिंह, जसवंत सिंह, गुरनंद सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें