फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक यात्राओं से नौजवान ऐतिहासिक व धार्मिक विरसे के साथ जुड़ते हैं : रखड़ा

विज्ञापन
पटियाला से श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिए संगतों की बसें रवाना करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा स्कीम के तहत समाना विधानसभा हलके के आठ गांवों की संगतें श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शनों के लिए रवाना हुईं। संगतों को लेकर गई सात बसों को कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर रखड़ा ने श्री दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को पहले सिरोपा भेंट किए। उसके बाद बसों को रवाना किया। रखड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थानों के दर्शनों से नौजवान पीढ़ी व बच्चों को हमारे अनमोल ऐतिहासिक व धार्मिक विरसे के साथ जुड़ने का मौका मिलता है। 

रखड़ा ने बताया कि आज की यात्रा में हरेक गांव से 10 से 15 ऐसे व्यक्ति गए हैं, जो पहली बार श्री हरमंदिर साहिब के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। तरजीह होगी कि उन व्यक्तियों को पहल दी जाए, जो पहले कभी भी दर्शनों के लिए नहीं गए। रखड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत पटियाला जिले को सात बसें अलाट हुई हैं।
विज्ञापन


रखड़ा ने बताया कि 20 अगस्त को शुतराणा हलके की संगत दर्शनों के लिए जाएगी। 21 अगस्त को नाभा, 22 को पटियाला देहाती, 23 अगस्त को पटियाला शहरी, 24 को सन्नौर, 25 को घन्नौर और 26 अगस्त को विधानसभा हलका राजपुरा की संगत को दर्शनों के लिए लेकर जाएगी। हरेक हलके की दोबारा बारी आठ दिनों के बाद आएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें