फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: नाभा जेल में हवालाती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, बैरक के रोशनदान से कंबल के साथ लटका मिला

Sat, 17 Dec 2022 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

5 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी डेरा नीर नीरा जिला फतेहगढ़ साहिब चोरी के एक केस में जेल में बंद था। वह 20 जून 2022 को नाभा जेल में लाया गया था।
विज्ञापन
हवालाती दविंदर। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाभा की नई जिला जेल में हवालाती की ओर से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक हवालाती के परिवार वाले उसकी जमानत के लिए कोशिश नहीं कर रहे थे, जिस वजह से वह मानसिक तौर पर परेशान था। पिछले कुछ दिनों से काफी चुप रहने लगा था। पुलिस इस जानकारी के आधार पर मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी थाना सदर नाभा से एएसआई रजिंदर सिंह के मुताबिक 25 वर्षीय दविंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी डेरा नीर नीरा जिला फतेहगढ़ साहिब चोरी के एक केस में जेल में बंद था। वह 20 जून 2022 को नाभा जेल में लाया गया था। शुक्रवार देर शाम उसने जेल में अपनी बैरक की पिछली तरफ रोशनदान से कंबल की मदद से लटककर जान दे दी। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। अब तक की जांच में जेल के कुछ कैदियों का कहना है कि हवालाती दविंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से चुपचुप रहने लगा था। हवालाती इस बात से निराश था कि उसके परिवार वाले उसकी जमानत कराने के लिए कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं। इस वजह से हवालाती मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें