फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: अमेरिका की बजाय दुबई भेजकर हरियाणा के युवक के साथ की 36 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला के बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अमेरिका की बजाय दुबई भेजकर हरियाणा के रहने वाले एक बुजुर्ग व उनके बेटे के साथ तीन लोगों ने 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना सदर पटियाला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में पटियाला के बलदेव सिंह, उसका बेटा गुरसेवक सिंह निवासी गांव पनौदियां जिला पटियाला के अलावा जजपाल सिंह निवासी दोदड़ा साहिब तहसील बुढ़लाडा जिला मानसा के तौर पर हुई है।
गुरशरन सिंह निवासी संगरौली कैथल (हरियाणा) की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक पीडित बलजीत सिंह उसका पड़ोसी है और आरोपी जजपाल सिंह उसका गुरु भाई है। आरोपी जजपाल सिंह ने उसके घर पर आकर ही बलजीत सिंह के लड़के अभिषेक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 36 लाख रुपये ले लिए। लेकिन बाद में जजपाल सिंह ने बाकी दोनों आरोपियों बलदेव सिंह व गुरसेवक सिंह के साथ साजिश रचकर अभिषेक को अमेरिका की बजाय दुबई भेज दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर जांच के बाद बाप-बेटे समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा भेजने का झांसा देकर 13.28 लाख की धोखाधड़ी
पटियाला। कनाडा भेजने का झांसा देकर एक युवती के साथ 13.28 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में पति-पत्नी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह व उसकी पत्नी मुनीशा निवासी मालवा एनक्लेव पटियाला, मंकुश प्रतीक सिंह निवासी एकता विहार आनंद नगर झिल रोड पटियाला, चिराग भल्ला निवासी प्रीत गली राघोमाजरा पटियाला के तौर पर हुई है। पीडिता डिंपल शर्मा निवासी सनसिटी पातड़ां की शिकायत के मुताबिक वह कनाडा जाना चाहती थी। इसी दौरान वह आरोपियों के संपर्क में आई। उन्होंने 13 लाख 28 हजार रुपये देने पर कनाडा भेजने का झांसा दिया। सौदे के तहत तय रकम उसने आरोपियों को दे दी। लेकिन आरोपियों ने न तो उसे कनाड़ा भिजवाया और मांगने पर पैसे भी नहीं वापस किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें