फतेहगढ़ साहिब के गांव तलाणियां में विद्यार्थी स्कूल गेट पर पानी जमा होने पर विधायक नागरा समेत नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाणियां के बाहर जमा बरसाती पानी से नाराज विद्यार्थियों ने विधायक कुलजीत सिंह नागरा की अगुवाई में काउंसिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर विधायक नागरा ने बताया कि नगर काउंसिल के घटिया प्रबंधों के कारण तलानियां निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद ही यहां के स्कूल के बाहर कई दिनों तक पानी जमा रहता है और कई बार तेज बारिश में पानी स्कूल के अंदर भी चला जाता है।
कई दिनों से यह मामला प्रशासन के ध्यान में लाया जा चुका है लेकिन प्रशासन गहरी नींद में है। अगर जल्द पानी की निकासी न करवाई तो वह धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर रामेश्वर दास, हरियाणा राम, मनजीत सिंह, जसवीर सिंह, परसराम, सुरजीत सिंह, रजत कुमार, सोनी, हैपी, रमेश कुमार, दविंदर सिंह, मास्टर जीत सिंह और जीवन सिंह बंटी उपस्थित थे।