फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सरकार पर बरसे मुलाजिम

Tue, 05 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के मिनी सचिवालय में सरकार के खिलाफ इजलास करते रिटायर मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के रिटायर चौथा दर्जा मुलाजिमों ने पंजाब पेंशनर वेलफेयर यूनियन के बैनर तले मिनी सचिवालय में जनरल इजलास किया। इस मौके पर सरकार से महंगाई भत्ते के 23 महीने का बकाया, एलटीसी की सुविधा जारी रखने समेत और कई मांगें उठाईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर मुलाजिम लीडरों दर्शन सिंह लुबाना, मोहन सिंह नेगी, बलजिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार 2014-15 में जारी की महंगाई भत्ते के 23 महीने का बकाया पेंशनरों के खातों में डाले और एलटीसी की सुविधा को जारी रखा जाए। कैशलेस हेल्थ स्कीम जो लागू होने से पहले ही आखिरी सांसों पर पहुंच गई है, उसको असरदार ढंग से लागू किया जाए। 15 प्रतिशत किराया भत्ता विशेष तौर पर दिया जाए, बसों में सीनियर सिटीजन सुविधा लागू करके आधी टिकट की जाए। साथ ही मांग की गई कि पंजाब के छठे वेतन आयोग का प्रमुख हाईकोर्ट का रिटायर जज लगाया जाए और इसको समयबद्ध किया जाए। 

इस मौके पर पेंशनरों ने अपने ओहदेदारों का चुनाव सर्वसम्मति से किया, जिसमें विभिन्न विभागों से लीडर लिए गए। इस मौके पर सरदारा सिंह को कनवीनर, बलजिंदर सिंह को महासचिव, को-कनवीनर अमरजीत सिंह धालीवाल, सोहन लाल शर्मा, हरबंस सिंह, अपविंदर सिंह गुली, राम सिंह, फकीर चंद, देव राज शर्मा, सतपाल मडोरा, लक्ष्मण सिंह चुने गए। जबकि एडवाइजरी कमेटी में बख्शीश सिंह, मंगत राम, हरी सिंह, राजनाथ, भीम सिंह, बीर सिंह, हरी देव शर्मा, बलदेव सिंह टोहड़ा, कुलवंत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें