फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: घन्नौर में यूको बैंक से 17 लाख की लूट में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
पटियाला में घन्नौर यूको बैंक में लूट के पकड़े आरोपियों व उनसे बरामद कैश व हथियारों को पेश करते पु? - फोटो : PATIALA
विज्ञापन
पटियाला। घन्नौर के यूको बैंक में सोमवार बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई 17 लाख की डकैती की वारदात को पुलिस ने 24 घंटों में ही हल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने बैंक से लूटा गया कैश 17 लाख, एक राइफल, दो कारतूस, दो खपरे, एक किरच और कार और बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह निवासी गांव हफिजाबाद जिला रूपनगर, दिलप्रीत सिंह उर्फ भाना निवासी गांव बालसंडा जिला रूपनगर, प्रभदियाल सिंह निक्कू निवासी बालसंडा जिला रूपनगर और नरिंदर सिंह निवासी गांव बलरामपुर जिला रूपनगर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी वरुण शर्मा ने मंगलवार बाद दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि वारदात के बारे में सूचना मिलते ही टीमें बनाकर जांच शुरू की गई है। इस दौरान तकनीकी समेत अन्य सभी पहलुओं से मामले की जांच करते हुए इस केस को हल करते हुए आरोपी दिलप्रीत सिंह भाना के गांव बालसंडा स्थित खेत वाली मोटर से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घन्नौर के यूको बैंक से लूटी 17 लाख की रकम के अलावा वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, एक राइफल 12 बोर समेत दो कारतूस, दो खपरे और एक किरच बरामद की गई। एसएसपी ने बताया कि बरामद 12 बोर की राइफल आरोपियों ने थाना खमानो के इलाके से लूटी थी। आरोपियों के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है, जिसे उन्होंने वारदात के बाद बैंक से भागने में इस्तेमाल किया था। यह मोटरसाइकिल बैंक के बाहर ही खड़ा था।
यह है मामला : घन्नौर के यूके बैंक में सोमवार बाद दोपहर करीब तीन बजकर 35 मिनट पर मुंह को रुमाल से ढके एक अज्ञात व्यक्ति अंदर आया। जिसने काउंटर पर तैनात कर्मी से कैश जमा कराने का समय पूछा व वापस चला गया। करीब तीन मिनट बाद वह अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ दोबारा बैंक के अंदर दाखिल हुआ और गन प्वाइंट पर कैशियर व अन्य कर्मचारियों के हाथ खड़े कराके कैशियर पास रखी करीब 17 लाख की नकदी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर और बैंक में आए ग्राहक नरेश कुमार का बैंक के बाहर खड़ा बुलेट मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए। थाना घन्नौर पुलिस ने मामले में बैंक के बैंक अमित थंमन निवासी सन्नी एनक्लेव पटियाला के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें