फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा दिन पड़ा कोहरा, सूर्य के नहीं हुए दर्शन

Fri, 15 Jan 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति के मौके पर पूरा दिन कोहरा पड़ा। सूर्य देवता के दर्शनों के लिए लोग तरस गए।
विज्ञापन


कोहरे से बढ़ी ठंड से लोगों का हाल बेहाल रहा। खास तौर से बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार से ही मौसम के तेवर बिगड़े चल रहे हैं। बुधवार को बारिश के साथ पटियाला के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई।

सारा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। कोहरा पड़ता रहा और इससे बढ़ी ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा।  मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम खराब रहने की भविष्यवाणी है।
विज्ञापन


हाड कंपा देने वाली ठंड के कारण मकर संक्रांति की छुट्टी होने के बावजूद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। घरों में बैठकर लोगों ने गजक व रेवड़ियां और मूंगफली खाने का मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें