फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा आईटी पार्क घोटाले में अब तक पांच गिरफ्तारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। राजपुरा के पांच गांवों की पंचायती जमीन के अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर जारी करोड़ों की राशि के गबन मामले में विजिलेंस ब्यूरो अब तक सरपंच समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सेहरी गांव के सरपंच मनजीत सिंह व आकड़ी गांव के पंच दर्शन सिंह को सबसे पहले इस केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जेई धरमिंदर सिंह और फिर पंच सुखविंदर सिंह व पंच अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी विजिलेंस हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि मामले में शामिल सभी लोगों की संपत्तियों की जांच हो रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा। साथ आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजपुरा के अधीन पड़ते गांव आकड़ी, गांव सेहरा, गांव सेहरी, गांव तख्तूमाजरा व गांव पबरा में अमृतसर कोलकाता इंटिग्रेटिड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के अधीन करीब 6.66 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में गांव आकड़ी की सरपंच हरजीत कौर, पंच चरनजीत कौर, पंच अवतार सिंह, पंच सुखविंदर सिंह, पंच दर्शन सिंह7, पंच कुलविंदर कौर, पंचायच सचिव दफ्तर बीडीपीओ शंभू जसविंदर सिंह, गांव सेहरी के सरपंच मनजीत सिंह, पंच जतिंदर रानी, पंच लखवीर सिंह, पंच पवनदीप कौर, पंचायत सचिव लखमिंदर सिंह समेत कईं को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें