फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला: 14 दिन क्वारंटीन में रहने के बाद युवती को बुखार और गले में दर्द, मलेशिया से लौटी थी

Sat, 28 Mar 2020 07:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पटियाला में कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार को सेहत विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए बनाई गई आइसोलेशन सुविधाओं का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया।

विज्ञापन


उन्होंने सरकारी राजिंदरा अस्पताल में डायरेक्टर शोध एवं चिकित्सा शिक्षा, प्रिंसिपल मेडिकल कालेज और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट साथ बैठक करके भरोसा दिलाया कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में सुविधाओं को और बढ़ाने के सारे प्रबंध किए जाएंगे। मास्क और पीपीटी किटों की जरूरी सप्लाई बरकरार रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा और मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने डीसी व सिविल सर्जन साथ बातचीत करते हुए जिले की कोरोना वायरस की स्थिति व इससे निपटने को एक्शन प्लान का जायजा लिया और अब तक के कार्यों पर तसल्ली जताई।

विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में कोरोना के टेस्ट के लिए एक मरीज दाखिल हुआ। यह पटियाला की रहने वाली 22 साल की एक युवती है, जो पिछले दिनों मलेशिया से वापस आई थी और उसका घर में अलग रहने का 14 दिनों का समय पूरा हो गया है। शनिवार सुबह गले में दर्द, बुखार और फ्लू जैसे लक्षण होने पर उसे राजिंदरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया। सैंपल लेकर जांच को लैब में भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट रविवार तक आने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें