पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित तलवारबाजी चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित करते यूनिवर्सिटी के वित्त अफसर।
- फोटो : amarujala
पंजाबी यूनिवर्सिटी में जिला तलवारबाजी एसोसिएशन की ओर से पंजाब तलवारबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें महिला वर्ग में पटियाला ने 39 अंकों के साथ पहला, फतेहगढ़ साहिब ने 36 अंकों के साथ दूसरा और जालंधर ने पांच अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। पुुरुष वर्ग में गुरदासपुर ने पहला, पटियाला ने दूसरा व फतेहगढ़ साहिब ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस चैंपियनशिप में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार बांटने की रस्म पंजाबी यूनिवर्सिटी के वित्त अफसर डा. बलजीत सिंह सिद्धू ने अदा की। इस मौके पर कोच इंजीनियर कमलजीत सिंह, अनिल अरोड़ा. पूरन सिंह भंगू, प्रोफेसर निर्मल सिंह, नरिंदर कुमार, राहुल गुराइयां, हरउपिंदर सिंह, सतबीर सिंह मौजूद रहे।