फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा के डीएसपी दफ्तर में चौकी इंचार्ज से भिड़ी महिला सरपंच और उसका पति

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। नाभा में डीएसपी राजेश छिब्बड़ के दफ्तर में सोमवार को पुलिस चौकी के इंचार्ज से महिला सरपंच भिंदर कौर और उसका पति राज सिंह टोडलवाल भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी और हाथापाई के दौरान बाजू में सुआ मारकर उन्हें घायल कर दिया। घायल चौकी इंचार्ज को अस्पताल में दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक थाना नाभा कोतवाली पुलिस ने महिला सरपंच, उसके पति के अलावा पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेश छिब्बड़ ने बताया कि नाभा ब्लॉक के गांव टोडरवाल की महिला सरपंच के पति राज टोडर की गाड़ी बैक करते समय किसी अन्य की गाड़ी में टक्कर होने बाद दोनों में काफी बहस हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दी थी। लेकिन महिला सरपंच का पति राज टोडर का आरोप था कि झगड़े के दौरान उनकी पत्नी के कपड़े फाड़े हैं।
इस मामले में केस दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को महिला सरपंच, उसके पति ने कुछ लोगों के साथ डीएसपी दफ्तर के बाहर धरना लगा रखा था। मुलाजिमों ने उन्हें एक तरफ होकर धरना करने को कहा, ताकि जो लोग अपनी शिकायत लेकर आ रहे हैं, उन्हें कोई दिक्कत न हो। जब वह नहीं माने, तो डीएसपी दफ्तर में उन्हें बातचीत करने को अंदर बुलाया गया। लेकिन बातचीत दौरान महिला सरपंच व उसके पति दंदराला ढींढसा पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई हरभजन सिंह से ही बहसबाजी करने लगे। उनकी वर्दी फाड़ दी और हाथापाई के दौरान उनके बाजू पर सुआ मारा व घायल कर दिया। साथ ही आरोपियों ने भादसों के एसएचओ को भी बुरा-भला कहा। महिला सरपंच व उसके पति के अलावा पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें