फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के दो गुटों के डेरा विवाद ने पकड़ा जोर, महंत सिमरन की गिरफ्तारी और डेरे को खाली करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला के जट्टां वाला चौतरां इलाके स्थित डेरे पर कब्जे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को महंत पूनम गुट के किन्नरों ने बस स्टैंड नजदीक बत्तियों वाला चौक जाम करके जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पंजाब सरकार, मेयर संजीव शर्मा बिट्टूू व पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी करते महंव् ंत सिमरन की गिरफ्तारी करके उससे डेरे को खाली कराने की मांग की गई। साथ ही आरोप लगाते मांग की कि महंत सिमरन ने महंत पूनम गुट के दो किन्नरों को भी किडनेप कर रखा है, उन्हें भी रिहा कराया जाए। इस मौके किन्नरों के समर्थन निहंग सिंह जत्थेबंदियां और क्रांतिकारी किसान यूनियन के नुमाइंदे भी पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे पूनम महंत की अगुवाई में बड़ी गिनती किन्नर बस स्टैंड नजदीक चौक में पहुंच गए और जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पूनम महंत ने आरोप लगाया कि उनके साथ सिमरन महंत व उसके गुंडों ने इतना अत्याचार किया। उनके डेरे पर जबरन कब्जा कर लिया, लेकिन पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है। इसलिए वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान उसके गुट का कोई किन्नर न कुछ खाएगा न पिएगा। अगर किसी किन्नर को कुछ होता है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने सिमरन महंत की गिरफ्तारी और उसके कब्जे से डेरे को खाली कराने की मांग की।
थाना कोतवाली में सारे कागजात समेत बात करने पर बुलाने पर माने
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डीएसपी सिटी टू योगेश कुमार और संबंधित थाना लाहौरी गेट इंचार्ज महल सिंह पहुंचे। थाना इंचार्ज ने बताया कि किन्नरों को शाम चार बजे डेरे की मालिकी संबंधी जो वह दावे कर रहे हैं, उसे साबित करने को सारे जरूरी कागजात लेकर थाना कोतवाली पहुंचने को कहा। इसके बाद ही किन्नरों ने जाम खोला।
विज्ञापन

दोनों तरफ लगीं वाहनों की कतारें, लोग हुए परेशान
बस स्टैंड नजदीक चौक में किन्नरों द्वारा लगाए जाम कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। जिससे भीषण गरमी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। लोगों को जाम खुलने तक इंतजार करना पड़ा। जबकि कइयों ने रास्ता बदल कर जाना ही बेहतर समझा।
यह है मामला
25 मई को दोनों गुटों में डेरे को लेकर भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान पांच किन्नर घायल हो गए थे। इस मौके पूनम महंत ने आरोप लगाया था कि करीब एक साल पहले सिमरन महंत ने तीन करोड़ में अपना इलाका समेत जट्टां वाला चौतरा में एक मकानव इसके सामने पड़ते प्लाट को शबनम महंत को बेच दिया था। लेकिन अब सिमरन महंत इस सारी प्रापर्टी पर कब्जा करना चाहती है। इसी मंशा से करीब 150 गुंडों को लेकर सिमरन महंत उनके डेरे पर पहुंच गई और वहां उन लोगों साथ मारपीट की और अलमारियों के ताले तोड़कर उनका सोना-चांदी चुरा लिया। दूसरी तरफ सिमरन महंत ने इन आरोपों को खंडन करते डेरे को अपना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें