फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घन्नौर हलके के गांव आकड़ स्थित गुरुद्वारा निम साहिब में वीरवार को रखे एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व सांसद और शिअद (बादल) के वरिष्ठ उप प्रधान प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा के खिलाफ किसानों और ग्रामीणों ने हाथों में काली झंडियां लेकर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही समागम स्थल के बाहर लगे अकाली दल के फ्लैक्स बोर्ड भी फाड़ दिए। इस मौके पर किसानों ने जहां बेअदबी मामले को लेकर अकाली दल को घेरा, वहीं खेती कानूनों को लेकर भी रोष जताया। किसानों में बढ़ते गुस्से को देखते हुए चंदूमाजरा वहां से चले गए।
विज्ञापन

वीरवार को गांव आकड़ के गुरुद्वारा साहिब में प्रेम सिंह चंदूमाजरा की अगुवाई में समागम था, जिसमें बसपा के नेताओं को सम्मानित किया जाना था, लेकिन जैसे ही इसकी सूचना किसानों व गांव के लोगों तक पहुंची, तो हाथों में काली झंडियां लेकर वे मौके पर पहुंच गए और समागम स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। इस समागम संबंधी अकाली दल के फ्लैक्स बोर्ड भी फाड़ दिए।
इस मौके पर किसान बीबी जसविंदर कौर ने कहा कि खेती कानूनों के मुद्दे पर अकाली दल समेत सभी राजनीतिक दलों ने केवल बातों में ही किसानों का साथ दिया है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया। इस कारण भीषण गर्मी में किसान दिल्ली के बार्डरों पर धरनों में बैठने को मजबूर हैं। किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा खेती कानूनों के मुद्दे पर दिए इस्तीफे को महज ड्रामा बताया। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक किसानों के मसले हल नहीं होंगे, किसी राजनीतिक नेता को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें