पटियाला। कनाडा भेजने का झांसा देकर दो ट्रेवल एजेंटों की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों को नामजद कर लिया है, लेेकिन अभी दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जगतार सिंह निवासी गांव खुर्द धुरी जिला संगरूर ने पुलिस पास शिकायत की थी कि वह कनाडा जाकर बसना चाहता था। इसी दौरान वह आरोपी अजय वर्मा निवासी दीप नगर पटियाला और संदीप कुमार के संपर्क में आया। आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने के लिए 17 लाख 70 हजार रुपये लिए, लेकिन बाद में कनाडा का वीजा बंद होने करके अमेरिका में भेजने के लिए 1.50 लाख और ले लिए।
आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए शिकायतकर्ता जगतार सिंह को अमेरिका की बजाय किसी और देश में भेज दिया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।