फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों की धोखाधडी़ से गुस्साए किसान भूख हड़ताल पर

विज्ञापन
पटियाला में डीसी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को डीसी दफ्तर के सामने शृंखलाबद्ध भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान धरना भी लगाया गया। उनका आरोप है कि  पटियाला के कुछ आढ़तियों ने किसानों के साथ धोखा कर उनके करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए। 
विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह ने बताया कि पटियाला के कुछ आढ़तियों की ओर से किसानों के साथ धोखा करके उनके करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प कर लिए गए हैं। पीड़ित किसान दविंदर सिंह पुत्र गुरलाभ सिंह गांव चनारथल खुर्द ने आढ़तियों की कंपनियों में फसल बेचते समय लेनदेन में पांच लाख रुपये लिए थे। इसके बदले में उन्होंने अपनी चार एकड़ जमीन उक्त कंपनियों के कहने पर बेच दी। 

पांच लाख रुपये के 25 लाख रुपये समेत ब्याज इन्होंने उस किसान के काट लिए और बाकी बचे 40 लाख रुपये यह कहकर अपने पास ही रख लिए कि वह यह उनको ब्याज समेत छह माह में वापस कर देगा। हीने के अंदर वापस कर देगा। जो आज तक वापस नहीं किए गए। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से 26 फरवरी को उनकी रिहायश पर धरना लगाया गया था।
विज्ञापन


उस समय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रास्ता तलाशने के लिए समय लेकर धरना खत्म करवा दिया था। अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे नाराज होकर सोमवार से पांच किसानों अर्शदीप सिंह, गुरलाभ सिंह, जगतार सिंह, शीतल सिंह निवासी चनारथल खुर्द की ओर से भूख हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि 23 अगस्त को आढ़तियों की रिहायश की तरफ पैदल मार्च किया जाएगा। 24 अगस्त को खंडा चौक जाम करके आढ़ती परिवार का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें