पटियाला में नाटक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
भाषा विभाग के ओपन एयर थियेटर में नार्थ जोन कल्चरल सेंटर की ओर से नाटक वाला ग्रुप के डायरेक्टर राजेश शर्मा की अगुवाई में तीन दिवसीय नाटक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन दो नाटकों का सफल मंचन किया गया। शनिवार को पहले हिंदी बाल नाटक अपना-अपना भाग्य का मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि भाग्य का कोई मतलब नहीं होता है बल्कि हमारा होना ही सबसे अधिक भाग्यशाली होता है।
नाटक के बाल कलाकारों अमन, सन्नी, हरमन, जगजीत, जश्नप्रीत, राहुल ने अपनी अदाकारी के अच्छे जौहर दिखाए। दूसरा नाटक राई का पहाड़ पंजाबी के नाटककार बलवंत गारगी का लिखा हुआ है। राजेश शर्मा के डायरेक्शन में इस नाटक को पेश किया गया। नाटक में दिखाया गया है कि कैसे आजकल टीवी चैनलों पर किसी भी छोटी खबर को बड़ी घटना बनाकर पेश किया जाता है। नाटक में कलाकारों चंदन बलोच, रवि अनेजा, कविता शर्मा, रविंदर रवि, प्रभाश पंडित, संदीप कैले, सन्नी, हंसपाल, अंजू सैनी का अभिनय सराहनीय रहा।