फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकी फसलों को आग से बचाने को आधी रात से ट्यूबवैलों को दी जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब में खेतों में पकी गेहूं की फसलों को बिजली की तारों में स्पार्किंग से आग लगने की घटनाओं से बचाने के लिए पावरकॉम की ओर से आधी रात से सुबह 9 बजे तक अलग-अलग फीडरों पर किसानों को बिजली दी जाएगी। पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने कहा कि गर्मी में बिजली के तार गर्म होने कारण गेहूं को आग लगने का ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के बाद ट्यूबवेलों को मिलने वाली बिजली सप्लाई में वृद्धि कर दी जाएगी। सोमवार को यहां इंडियन फार्म्स एसोसिएशन का शिष्टमंडल राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू की अगुवाई में पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर सरां से मिला। इस मौके पर किसानों के मसले के लिए एक ज्ञापन भी सीएमडी को सौंपा गया।
शिष्टमंडल ने सीएमडी के ध्यान में लाया कि पिछले साल पैडी सीजन के दौरान पंजाब के किसान दिल्ली बार्डरों पर चल रहे आंदोलन के कारण वहां व्यस्त थे और अपनी फसलों की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाए थे। ऊपर से पिछले साल किसानों को बिजली की निर्विध्न सप्लाई में बाधा भी आई थी।
विज्ञापन

इस बार ऐसा न हो, इसलिए वह सीएमडी को मिलकर किसानों की मांगों को उनके सामने रखने आए हैं। मांग की गई कि आने वाले पैडी सीजन में किसानों को ट्यूबवेलों की निर्विध्न बिजली सप्लाई दी जाए और बिजली से संबंधित अन्य मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। जवाब में सीएमडी इंजीनियर सरां ने किसान शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि सभी मांगों को हल किया जाएगा। जिससे उन्हें पैडी सीजन में कोई दिक्कत पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें