फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: ड्रोन से होगा डेंगू पर वार, हॉटस्पॉट में होगा दवा का स्प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला जिले में डेंगू के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब तकनीक का सहारा लेगा। पहुंच से दूर हॉटस्पॉट इलाकों में ड्रोन के जरिये दवा का स्प्रे किया जाएगा। जिले में अब तक डेंगू के 69 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पैरामेडिकल स्टाफ, फील्ड कर्मचारियों और आशा वर्करों को ड्रोन से छिड़काव का प्रशिक्षण मिल रहा है। सिविल सर्जन शेली जेतली ने बताया कि टीमें लगातार डेंगू रोधी अभियान चला रही हैं। ड्रोन से बड़े क्षेत्रों में कम समय में प्रभावी छिड़काव संभव होगा। शुक्रवार को सीएचसी त्रिपड़ी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रनीत कौर की अगुवाई में प्रशिक्षण दिया गया। जिला एपिडेमोलॉजिस्ट गुरप्रीत कौर ने कहा कि टीमें घर-घर लार्वा की जांच कर रही हैं। लोगों को मच्छर के पनपने के कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से सप्ताह में एक दिन ड्राई डे मनाने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक 36,168 स्थानों पर लारवा की जांच हुई है। इनमें से 287 स्थानों पर लारवा मिलने पर उसे नष्ट किया गया। ड्राई डे अभियान के तहत 12,67,250 घरों का सर्वे किया जा चुका है। इस दौरान 9,070 स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला जिसे नष्ट कर परिवारों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें