फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगरूर में पल्लेदारों ने काली झंडियों के साथ किया प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की पल्लेदार यूनियनों की तरफ से मांगों के लिए शहर में काली झंडिया लेकर प्रदर्शन किया गया। शहर में रोष मार्च निकालने के बाद पल्लेदारों ने डीसी दफ्तर के सामने धरना लगाकर प्रेम बस्ती रोड को जाम कर दिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए पल्लेदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेलू राम और कर्म सिंह अमरगढ़ ने कहा कि पिछली बार सरकार के खाद्य मंत्री ने यूनियन नेताओं के साथ बैठक करके आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों पर गौर किया जाएगा लेकिन सरकार और फूड महकमे की तरफ से नई पॉलिसी में पल्लेदारों की एक भी मांग को शामिल नहीं किया गया।

इससे पल्लेदारों में रोष है। उन्होंने मांग की कि नई पॉलिसी रद्द की जाए और नई पॉलिसी बनाते समय पल्लेदार नेताओं को इसमें शामिल किया जाए।

उन्होंने मांग की कि काम के प्रति एग्रीमेंट ठेकेदारों से करने की बजाय काम करती यूनियनों या तीन सदस्यीय कमेटी के साथ किया जाए। साथ ही विपिन गिरी, रणजीत सिंह संदौड़, रामपाल मूनक, सुखपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, पाल सिंह धूरी, राम सिंह, शीशपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें