फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया का प्रकोप जारी, 20 नए मरीज आए

Sun, 12 Jun 2016 02:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के समाना में डायरिया से मौत होने के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाला के समाना में डायरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आज डायरिया के 20 नए मरीज समाना के सिविल अस्पताल में दाखिल हुए। इन 20 मरीजों समेत अब तक डायरिया के मरीजों की कुल संख्या 120 पहुंच गई है, जबकि डायरिया से बच्चों समेत सात की मौत हो चुकी है। मामले में कड़ा नोटिस लेते हुए सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने जहां वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग को आदेश जारी करके पीने वाले पानी की साफ सप्लाई सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। वहीं सिविल सर्जन डा. राजीव भल्ला को समाना में मेडिकल टीमें लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


समाना की तेज कालोनी, वावन पती और सराय पती इलाकों में पिछले कई दिनों से डायरिया फैला हुआ है। दरअसल इन इलाकों में सप्लाई होने वाले पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिल रहा है। इस कारण लोग उल्टी-दस्त की शिकायत के चलते अस्पताल में दाखिल हो रहे हैं। आज समाना में डायरिया के 20 नए मरीज सामने आए। इस तरह से अब तक डायरिया के मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या सात तक पहुंच गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। 

सीएमओ डा. राजीव भल्ला ने बताया कि सेहत मंत्री के आदेश मुताबिक समाना में डायरिया से प्रभावित इलाकों के साथ-साथ वहां के सिविल अस्पताल में मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई हैं, जो मरीजों की देखरेख कर रही हैं। साथ ही यह मरीजें घर-घर जाकर प्रभावित लोगों में मुफ्त दवा बांट रही हैं और लोगों को डायरिया से बचने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। प्रभावित इलाकों में टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई की जा रही है ताकि और लोग बीमार न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें