फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैकल्टी ऑफ नर्सिंग ने जीता वालीबॉल टूर्नामेंट

Sun, 11 Sep 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट के दौरान मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देश भगत यूनिवर्सिटी में इंटर फैकल्टी वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 16 टीम में से लड़कों की 12 और लड़कियों की चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया। 
विज्ञापन


लड़कों के फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च ने फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की टीम को 25-22 से मात दी। लड़कियों का फाइनल मुकाबला फैकल्टी ऑफ नर्सिंग ने फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की टीम को 25-18 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने विजयी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने विजेता टीमों और बेस्ट प्लेयर चुने गए खिलाड़ियों को मुबारकबाद दी। प्रो-चांसलर तेजिंदर कौर ने कहा कि विद्यार्थी यूनिवर्सिटी में इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए उपलब्ध बेहतरीन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाऐं और खेल के क्षेत्र में शानदार मुकाम हासिल करें। इस अवसर पर निदेशक डॉ. दीवान सिंह उपस्थित थे। टूर्नामेंट स्पोर्ट्स कोच नंदन सिंह की देख-रेख में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें