फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनने पर बादल परिवार में किसी को नहीं बख्शेंगे : अमरिंदर सिंह

Fri, 09 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
हलके विच कैप्टन प्रोग्राम के दौरान लोगों का अभिवादन करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर उनके व उनके पार्टी के नेताओं को बदनाम करने के लिए 63 से अधिक सीडी बनवाने के आरोप लगाकर खुद आम आदमी पार्टी में बड़े स्कैंडल होने की बात को कबूल कर लिया है। वह शुक्रवार को पातड़ां के शुतराणा में हलके विच कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।  
विज्ञापन


इससे पहले शुतराणा हलके के लोगों के साथ चर्चा करते हुए कैप्टन ने बिक्रम सिंह मजीठिया समेत बादल परिवार को उनके गुनाहों के लिए जवाबदेह बनाने का वायदा किया। इस दौरान पूछे गए सवाल कि क्या वह 2002 की तरह बादलों को फिर से जेल भेजेंगे, के जवाब में उन्होंने कहा कि बादल से लेकर मजीठिया तक किसी को भी नहीं बख्शेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इनको पंजाब के खिलाफ किए गुनाहों का भुगतान करना पड़े। कैप्टन ने कहा कि प्रत्येक अत्याचार का बदला लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्करों को भरोसा दिया कि उनको अपनी पसंद का शानदार उम्मीदवार मिलेगा। वर्करों ने उन्हें भरोसा दिया कि पार्टी जो भी उम्मीदवार खड़ा करेगी, वे उसका समर्थन करेंगे। इस अवसर पर अन्यों के अलावा, जिला कांग्रेस पटियाला देहाती के प्रधान हरदयाल कंबोज, निर्मल सिंह शतराना व कबीर दास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें