डीबीयू में रवनीत कंटीनी मंडीर कार्यक्रम दौरान छात्राओं से रूबरू होते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के कैंपस में निजी टीवी चैनल एमएच 1 के कंटीनी मंडीर की टीम विद्यार्थियों से रूबरू होने पहुंची। विद्यार्थियों के भीतर की प्रतिभा को जानने के लिए कई तरह के गीत-संगीत, स्किट, गिद्दा-भंगड़ा की प्रस्तुति दी गई। एंकर रवनीत ने देश भगत के कैंपस में विद्यार्थियों के साथ जमकर मस्ती की। प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर ने बताया कि देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम कंटीनी मंडीर का प्रसारण एमएच1 चैनल पर बुधवार (15 जून) को रात्रि 8 बजे से होगा। शो के निर्देशक धर्मेंदर आनंद के अनुसार इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण वीरवार बाद दोपहर 2:30 बजे और रविवार रात 8 बजे होगा। चांसलर डा. जोरा सिंह ने एंकर रवनीत की प्रतिभा की खूब प्रशंसा की। उन्होंने रवनीत और निर्देशक धर्मेंद्र आनंद को सम्मानित भी किया।