मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित बैठक में उपस्थित शहर के उद्योगपति, व्यापारी व ट्रांसपोर्टर ।
- फोटो : अमर उजाला
मंदी की मार झेल रही लोहा इंडस्ट्री को उबारने के लिए आम आदमी पार्टी के ट्रेड एंड इंडस्ट्री विंग की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आप के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय उद्योगपति, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। विंग के प्रदेश सचिव सुंरिंदर अरोड़ा खास तौर पर शामिल हुए। मंगलवार को आयोजित बैठक में ऑल इंडिया स्टील री-रोलर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद विशिष्ट और महासचिव हरमेश जैन ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योग और व्यापार की बरबादी का मुख्य कारण बिजली का महंगा होना है। नई इंडस्ट्री को सरकार पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली दर दे रही है और पुराने उद्योगों पर आठ रुपये बिजली। यहीं बस नहीं सरकार वैट टैक्स और इंस्पेक्टरी राज लोहा कारोबार में बड़ी अटकलें पैदा कर रहे हैं। जोनल प्रभारी तरुणप्रीत सिंह सौंध, उपाध्यक्ष गुलशन छाबड़ा, मीडिया प्रभारी आशुतोष टंडन ने कहा कि इसे हाईकमान के ध्यान में लाया जाएगा। बैठक में सुरेश कुमार सिंगला, ज्वाला सिंह लोटे, प्रदीप भल्ला, संजीव सूद, मोहित कौशल, धर्मेन्द्र मोहन, मक्खन सिंह और किशोर कुमार खन्ना मौजूद थे।