फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में मंत्री की कोठी के सामने आप का धरना, कई जिलों में यूथ अकाली दल प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2020 05:57 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/बठिंडा/पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला के नाभा में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की कोठी के बाहर धरना प्रदर्शन करते आप नेता व - फोटो : PATIALA
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (वजीफा) में करोड़ों के कथित घोटाले को लेकर कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की बर्खास्तगीे की मांग के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने नाभा में मंत्री की कोठी के सामने पक्का मोर्चा लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। विपक्ष की उप नेता बीबी सरवजीत कौर माणूके के नेतृत्व में लगाए धरना के दौरान पार्टी ने एलान किया कि जब तक धर्मसोत को बर्खास्त करके उन पर केस दर्ज नहीं कर लिया जाता, तब तक मोर्चा जारी रहेगा।

विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए बीबी सरवजीत कौर माणूके ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की वजीफा स्कीम में सीधा 63.91 करोड़ रुपये हड़पने के आरोपी मंत्री धर्मसोत को बर्खास्त करने से बचाने के लिए सभी नैतिक और प्रशासनिक हदें लांघ रहे हैं।

 

उन्होंने वजीफा घोटाले की विभागीय जांच 2 अधिकारियों को सौंपे जाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जांच कोई भी एजेंसी करे परंतु जांच हाईकोर्ट के मौजूदा जजों की निगरानी में समयबद्ध हो। साथ ही इस जांच का दायरा 2012-13 तक बढ़ाया जाए, क्योंकि बादलों की सरकार के समय भी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में 1200 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी हुई है।

 

सरबजीत कौर ने कहा कि जब तक धर्मसोत को बर्खास्त करके घोटाले में शामिल लोगों पर फौजदारी का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके देव मान, जस्सी सोहियांवाला, बरिंदर बिट्टू, नरिंदर शर्मा, चेतन जोडेमाजरा, नीना मित्तल, राजवंत घुल्ली, ज्ञान सिंह मुंगो, कुंदन गोगिया मौजूद रहे।

बठिंडा: वजीफा घोटाले की सीबीआई जांच मांगी 

मिनी सचिवालय के समीप बुधवार को यूथ अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का पुतला फूंका। यूथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरजंट सिंह कोट ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को मिलने वाले वजीफे में करोड़ों का घोटाला हुआ है। घोटाले में विभागीय मंत्री की भी मिलीभगत है। 

उन्होंने मांग की कि घोटाले की निष्पक्ष जांच हो और मंत्री धर्मसोत इस्तीफा दे। यूथ नेता जगमीत सिंह और अमरजीत सिंह ने कहा कि घोटाले की सीबीआई जांच करवाई जाए। अकालियों ने कहा कि वजीफे में घोटाला करने वाले मंत्री के खिलाफ कैप्टन सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाया तो बडे़ स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

अबोहर: यूथ अकाली दल ने फूंका धर्मसोत का पुतला 
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के वजीफा घोटाला के विरोध में यूथ अकाली दल के जिला फाजिल्का शहरी के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह हैरी की अगुवाई में बुधवार को सदर बाजार चौक पर कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व नेहरू पार्क से बाजार नंबर 12 तक रोष मार्च निकाला गया। 

अकालियों ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए वजीफे के करोड़ों रुपये हड़प कर लिए हैं। विभागीय मंत्री साधू सिंह धर्मसोत इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मंत्री पद से हटाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर सर्कल अबोहर के प्रधान रविदीप सिंह धालीवाल व सर्कल खुइयां सरवर के प्रधान सुखजिंदर सिंह, हल्का प्रधान शंटी संधू, उपप्रधान सुखजिंदर ढिल्लो, सर्कल प्रधान यूथ हरमीत ढिल्लो मौजूद रहे।

पटियाला: रखड़ा बोले- गरीबों के वजीफे ही डकार गए कांग्रेसी
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के 64 करोड़ रुपये के घोटाले के खिलाफ बुधवार को यूथ अकाली दल ने शहरी प्रधान अवतार सिंह हैपी और देहात प्रधान इंद्रजीत सिंह रखड़ा की अगुवाई में डीसी दफ्तर के बाहर मंत्री का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। यूथ अकाली नेताओं ने धर्मसोत के इस्तीफे की मांग की। 
विज्ञापन

रखड़ा ने कहा कि कांग्रेसी गरीब छात्रों की वजीफा राशि भी डकार गए। कहा कि पहले तो खनन से पंजाब लूटा तो भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ नहीं बोले। फिर नकली व जहरीली शराब के नाम पर लूट मचाई तो भी कैप्टन ने कुछ नहीं किया। अब इस मामले में भी कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

पठानकोट में सरकार, मंत्री पर बरसे अकाली
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के वजीफा में कथित घोटाले को लेकर जिला यूथ अकाली दल ने सलारिया चौक में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत व कैप्टन सरकार का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जसप्रीत सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार साबित हुई है, चाहे किसानों के साथ बीज घोटला हो या अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का वजीफा घोटाला हो। 

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल वजीफा घोटाले की सीबीआई जांच करवाने व कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को बर्खास्त करने की मांग करता है। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह साहनी, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह माहीचक्क, संदीप सिंह, दविन्द्र सिंह मंगा, राजन शर्मा, लवदीप लब्बा नरोट जैमल सिंह उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें