फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी फातिमा को पहला, डीएवी को दूसरा स्थान

Fri, 06 May 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित करते प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से रेडक्रास सोसाइटी के सहयोग से शुक्रवार को स्कूल कैंपस में इंटर स्कूल फर्स्ट एड कंपीटिशन का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से 115 स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों ने दिखाया कि किस तरह से कार्डिएक अरेस्ट की स्थिति में मरीज की जान फर्स्ट एड की मदद से बचाई जा सकती है। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा. बीएल भारद्वाज रहे। उनके साथ स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर और जिला बाल सुरक्षा आफिसर शाइना भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

इस कंपीटिशन में आवर लेडी आफ फातिमा की टीम ने पहला, जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम ने दूसरा और बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा न्यू इरा स्कूल, फीलखाना स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीमों के प्रदर्शन को भी काफी सराहा गया। प्रिंसिपल प्रभाकर ने कहा कि इस तरह के मुकाबलों से बच्चे काफी सीखते हैं। ऐसे मुकाबले होते रहने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें