फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Patiala: गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के मुलाजिम क्वार्टर में महिला की हत्या, बेटा गंभीर घायल

Sun, 22 May 2022 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सतविंदर कौर के एक व्यक्ति के साथ संबंध थे। उसी ने मामूली विवाद के बाद सतविंदर को मौत के घाट उतार दिया। घायल मनप्रीत पीजीआई रेफर किया गया है। थाना अनाज मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका सतविंदर कौर और उसका बेटा मनप्रीत सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना अनाज मंडी के अधीन गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के मुलाजिम क्वार्टर में रहने वाली एक महिला का शनिवार देर रात तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। इस हमले में उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। शोर सुनने पर आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और दोनों मां-बेटे को अस्पताल में दाखिल कराया लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बाबी निवासी तवक्कली मोड़ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था लेकिन फिलहाल वह फरार है। मृतक महिला की पहचान सतिंदर कौर (47) के तौर पर हुई है, जबकि उसके बेटे का नाम मनप्रीत सिंह है और उसकी आयु 23 साल है। 

मामले के जांच अधिकारी थाना अनाज मंडी के एएसआई ने बताया कि सतिंदर कौर अपने बेटे मनप्रीत सिंह के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के 70 नंबर मुलाजिम क्वार्टर में रहती थी। आसपास के लोगों के मुताबिक महिला के घर में हरप्रीत सिंह उर्फ बाबी निवासी तवक्कली मोड़ पटियाला का आना-जाना था। 
विज्ञापन


अक्सर वह उनके घर में रुकता भी था लेकिन पिछले कुछ समय से महिला ने किसी बात पर लड़ाई-झगड़े के कारण बाबी के साथ बातचीत बंद कर दी थी। शनिवार रात को खाना खाकर मां व बेटा दोनों घर पर ही मौजूद थे। इसी बीच बाबी उनके घर में घुस आया और तेजधार हथियार से मां व बेटे पर वार किया। आरोपी ने महिला के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब छह वार किए। 

बेटे को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायल अवस्था में बाहर की तरफ भागे लेकिन हमलावर ने वहां भी उन्हें नहीं छोड़ा। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोग बाहर निकल पड़े। इसके बाद आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बाबी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने तुरंत दोनों को अस्पताल दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने जांच करने पर महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह बाबी को हत्या के आरोप में नामजद करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें