फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का कत्ल कर रचा हादसे का नाटक

Sun, 17 May 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहित पत्नी की हत्या करने बाद पति ने सड़क हादसा बनाने के लिए कार जानबूझ कर पेड़ में टकरा दी और खुद बाघापुराना के अस्पताल में भर्ती हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को कार से महिला से लाश मिली।
विज्ञापन


उसका गला कटा हुआ। पुलिस ने कार से आपरेशन में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड भी बरामद कर लिया। बाद में थाना समालसर पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से हिरासत में ले लिया।

समालसर निवासी अमनदीप कौर पुत्री मेजर सिंह का विवाह तकरीबन एक माह पहले गुरविंदर सिंह निवासी बधनी कलां से हुआ था। दंपति शनिवार की रात अमनदीप कौर की बहन की ससुराल गांव समाधभाई में ठहरे थे। इस गांव से सुबह तकरीबन 10 बजे इंडिका कार पर सवार होकर समालसर जा रहे थे।
विज्ञापन


गुरु तेग बहादरगढ़ कॉलेज (जीटीबीगढ़) रोड के पास पहुंची तो गुरविंदर सिंह ने कार बाएं तरफ जानबूझ कर पेड़ से टकरा दी। इसके बाद  गुरविंदर सिंह कार छोड़ कर बाघापुराना अस्पताल में दाखिल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अमनदीप कौर का पिता ओर थाना समालसर पुलिस मौके पर पहुंची।

अमनदीप कौर कार में मृतक हालत में मिली और उसकी  गर्दन तेजधार हथियार से कटी थी। कार की तलाशी में पुलिस को ऑपरेशन (चीरफाड़) के लिए इस्तेमाल होने वाला ब्लेड मिला। इसके बाद पुलिस ने गुरविंदर सिंह को बाघापुराना अस्पताल में से डिस्चार्ज कराकर हिरासत में ले लिया।

डीएसपी बाघापुराना बलविंदर सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है। जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी पर मृतका अमनदीप कौर के मायके वाले आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। लोगों ने पूरे ससुर परिवार खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर  बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर जाम लगा दिया। भड़के लोगों ने एक पीआरटीसी बस के शीशे भी तोड़ दिए।

लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में से लेने बाद छोड़ दिया है। उन्हाेंने मांग की कि पूरे ससुराल परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएसपी बाघापुराना ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले में इंसाफ किया जाएगा। इसके बावजूद देर शाम खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें