फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण

Sun, 17 May 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
तारागढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से यौन शोषण करने के आरोप में मां-बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पीड़िता को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह घरों में कामकाज करती है। मार्च 2015 को गांव भटोआ निवासी राकेश कुमार अपनी मां नरेश कुमारी की बीमारी का बहाना बनाकर देखभाल और काम करने के लिए उसे साथ लेकर गया। इसके बदले में उसने पैसे की अदायगी करने का भी भरोसा दिलाया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दो-तीन दिन बाद राकेश की माता नरेश कुमारी उसे अपने बेटे के साथ शादी करने का प्रलोभन देने लगी। राकेश का पहले ही तलाक हो चुका है। इस पर उसने पीड़िता को अपने झांसे में ले लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर राकेश ने यौन शोषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गांव शादीपुर निवासी रवि बाबा का भी उनके घर पर काफी आना-जाना था। उसने भी शादी का भरोसा दिलाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को राकेश ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

उसने सारी बात रवि बाबा को फोन पर बताई लेकिन उसने उसकी बात नहीं सुनी। वह उसे धमकियां देने लगा। शिकायत के आधार पर तारागढ़ पुलिस थाने में रवि, उसकी मां नरेश कुमारी और रवि बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सुजानपुर पुलिस ने दुराचार की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। विवाहिता ने बताया कि वह सात माह के गर्भ से है। शनिवार दोपहर वह अपने बच्चे के साथ आराम कर रही थी। इसी दौरान पवन कुमार उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया और बदतमीजी शुरू कर दी। शोर मचाने पर पवन भाग गया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुजानपुर में पवन के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें