अंबाला रोड पर हए दो सड़क हादसों में एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए।
ग्वालियर निवासी कपूर सिंह राजपुरा में अपने रिश्तेदार के घर आया था। अंबाला चुंगी के निकट जीटी रोड पार करते समय कार ने उसे टक्कर मार दी। सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
अन्य हादसेे में गांव थूहा निवासी महिंदर सिंह ने थाना शंभू में शिकायत दर्ज कराई कि उसका लड़का वरिंदर सिंह अपनी मां जोगिंदर कौर को बाइक पर बैठा कर जीटी रोड पर जा रहा था।
गांव डाहरीयां के निकट तेज रफतार वाहन ने बाइक में टकर मार दी। अससे दोनों घायल हो गए। अस्पताल में जोगिंदर कौर की मौत हो गई।