फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में ओवरब्रिज व बस स्टैंड पर मिले दो युवकों के शव, पुलिस बोली- नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Fri, 12 Feb 2021 08:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के मानसा में बस स्टैंड व रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार रात दो युवकों की नशे के अधिक सेवन से मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक दर्शन सिंह के भाई कुलदीप सिंह व गांव के नंबरदार सुखपाल सिंह ने बताया कि अवतार सिंह गोरा (32) व दर्शन सिंह दर्शी (35) दोनों मूस्सा के रहने वाले थे। गुरुवार को शहर आए और दोनों नशे के आदी थे। 

विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल चुनाव के दौरान बंट रही शराब का दोनों ने अधिक सेवन किया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने सरकार से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना सिटी-2 के इंचार्ज जगदीश शर्मा व रेलवे चौकी इंचार्ज जगजीत सिंह ने बताया कि युवकों की मौत नशे के अधिक सेवन से होने की आशंका है। हो सकता है कि दोनों ने शराब के अलावा भी कोई दूसरा नशा किया हो। 

उन्होंने बताया कि अवतार सिंह का शव मानसा के बस स्टैंड पर शुक्रवार को सुबह मिला, जबकि दर्शन सिंह का शव भी सुबह के वक्त मानसा के रेलवे ओवरब्रिज से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें