फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर से हेरोइन और जाली करेंसी की बरामद

Mon, 13 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का पुलिस की ओर से हाल ही में 25 करोड़ की हेरोइन और 68 लाख रुपये की जाली करेंसी के  साथ पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर रविवार रात को भारी मात्रा में हेरोइन व जाली करेंसी पकड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


उधर, जलालाबाद सदर थाना के प्रभारी जसवंत सिंह ने हेरोइन व जाली करेंसी पकड़ने संबंधी अनभिज्ञता जताई है। दूसरी तरफ अबोहर बीएसएफ सेक्टर के डीआईजी एचएस गरचा ने कहा कि हेरोइन तस्करी के मामले में उन्होंने एक एएसआई, एसआई व एक कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच-पड़ताल की जा रही है।

जब उनसे पूछा कि हेरोइन और जाली करेंसी भी पकड़ी है तो उन्होंने कहा कि इस संबंधी पंजाब पुलिस को पता होगा। ऐसी जानकारी उनके पास नहीं है।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने छापामारी कर हेरोइन व जाली करेंसी के साथ मक्खू के एक तस्कर को काबू किया है। पुलिस पकड़े गए तस्करों से जांच कर रही है कि इस मामले में बीएसएफ के और जवान तो शामिल नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले फाजिल्का पुलिस ने अबोहर सेक्टर के एसएस वाला पोस्ट पर तैनात बीएसएफ जवान हरप्रताप सिंह पुत्र शिंगारा सिंह वासी अमृतसर समेत पांच तस्कर पकड़े थे और उनसे 25 करोड़ की हेरोइन और 65 लाख रुपये की करेंसी बरामद की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मक्खू के तस्कर को रविवार रात को काबू कर उससे कथित तौर पर 26 किलो हेरोइन व 85 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें