ससुरालियों से तंग आकर एक नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने मामले में दो सालों, सास, साली व उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
मरने वाले नौजवान रजत (22) की मां कालो निवासी ढेहा बस्ती सफाबादी गेट पटियाला ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके लड़के ने प्रिया नाम की लड़की के साथ करीब तीन महीने पहले लव मैरिज की थी। कुछ दिन लड़की के भाई राजा व सलीम, मां पुष्पा निवासी अंबाला लड़ाई-झगड़ा करके बहू प्रिया को अपने साथ ले गए।
रजत ने जब अपने साले को फोन करके कहा कि प्रिया को उसके पास छोड़ जाए, तो उसने धमकियां दीं। प्रिया की बहन कविता और उसका पति मंगल, जो उनके पड़ोस में ही रहते थे, उन्होंनेे भी रजत को धमकियां दी।
इससे तंग होकर रजत ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सभी ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।