फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने नहर में छलांग लगा जान दी

Tue, 16 Jun 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश को बरामद करके पोस्टमार्टम कराने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति, देवर और सास को नामजद कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

त्रिपड़ी थाने के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मूल रूप से गांव सेरिया मलेवाल थाना कुंमकला जिला लुधियाना और वर्तमान निवासी गांव देवीनगर पसियाना (पटियाला) हरजिंदर सिंह ने बयान दिया है कि उसकी बहन गुरदीप कौर (33) की शादी 13 साल पहले गांव रोंगला के रहने वाले परगट सिंह से हुई थी।

पिछले कुछ समय से उसकी बहन को पति, देवर गुरदास सिंह और सास करनैल कौर मकान बनाने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए तंग कर रहे थे। सोमवार को गुरदीप कौर के भाई का साला कुलदीप सिंह उनके घर आया।
विज्ञापन


इस दौरान परगट सिंह ने बिना वजह गुरदीप कौर के साथ झगड़ा किया। इससे तंग होकर गुरदीप कौर ने गांव सिद्धूवाल की तरफ रौंगला पुल के नजदीक नहर में छलांग लगा दी।

राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जब गोताखोरों की मदद से गुरदीप कौर को बाहर निकाला गया, तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें