फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने गए दो दोस्त भाखड़ा नहर में गिरे, एक की लाश बरामद

Tue, 01 Sep 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन मनाने गए दो दोस्तों के संदिग्ध हालात में भाखड़ा नहर में गिरने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एक नौजवान की लाश नहर से बरामद कर ली थी।
विज्ञापन


पुलिस साथ गए तीसरे दोस्त से पूछताछ कर रही थी। तीसरे दोस्त के के मुताबिक दोनों सेल्फी खींचते हुए पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरे थे।

डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि तीन दोस्त नितेश शर्मा (23), अर्शदीप (23) दोनों निवासी आनंद नगर ए, जसप्रीत सिंह (18) निवासी दीप नगर अर्शदीप का जन्मदिन मनाने के लिए 29 अगस्त को बाहर गए थे। इनमें नितेश शर्मा आईटी पार्क  चंडीगढ़ में काल सेंटर में जाब करता है।

अर्शदीप त्रिपड़ी में एक इलेक्ट्रानिक्स शाप में काम करता था और जसप्रीत स्थानीय खालसा कालेज में बीएसई (कंप्यूटर) का स्टूडेंट है। तीनों ने पटियाला के पास गांव रौणी में एक शराब के अहाते पर ड्रिंक की। इसके बाद यह तीनों भाखड़ा नहर पर पहुंचे।
विज्ञापन


पूछताछ में जसप्रीत ने पुलिस को बताया अर्शदीप ने नया एपल का मोबाइल लिया था। नितेश शर्मा व अर्शदीप इकट्ठे भाखड़ा किनारे नए फोन से अपनी तस्वीरें खींच रहे थे और वह दूसरी तरफ खड़ा था। दोनों फोटो खींचते समय अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गए।

डर के मारे उसने दोनों के भाखड़ा में गिरने की बात को छिपा कर रखा। दो दिन तक लड़के घर नहीं पहुंचे तो अभिभावक पुलिस के पास पहुंचे और जसप्रीत पर शक होने की बात कही। पुलिस पूछताछ में फिलहाल जसप्रीत ने दोनों दोस्तों के खुद पैर फिसल कर भाखड़ा में गिरने की बात कही है।

डीएसपी धालीवाल ने बताया कि अर्शदीप की लाश भाखड़ा से बरामद हो गई है। नितेश शर्मा की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ है। जांच जारी है और इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें